फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Departmental lethargy persists despite the DM's intervention.

Uttarkashi News: डीएम के हस्तक्षेप के बाद भी नहीं टूटी विभागीय सुस्ती

Wed, 14 Oct 2026 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 14 Oct 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Departmental lethargy persists despite the DM's intervention.
जर्जर आईटीआई भवनों का डिस्मेंटल प्रमाणपत्र अटका
विज्ञापन

बड़कोट। नगर के बीचोंबीच स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के जर्जर भवन विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप, कई बार पत्राचार और भवनों के निरीक्षण के बावजूद लोनिवि अब तक डिस्मेंटल प्रमाणपत्र जारी नहीं कर पाया है। नतीजतन, नए छात्रावास के निर्माण की योजना कागजों में अटकी है और परिसर असुरक्षित बना हुआ है।
हैरानी की बात यह है कि एक ओर संस्थान के भवनों से दुर्घटना का खतरा बना है वहीं दूसरी ओर नगर के बीचोंबीच स्थित बेशकीमती सरकारी जमीन बदहाल पड़ी है। परिसर में जंगली जानवरों और नशेड़ियों की आवाजाही की शिकायत है लेकिन भवनों के निस्तारण और भूमि के सदुपयोग की दिशा में ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य हरि प्रसाद सेमवाल के अनुसार, जर्जर भवनों का डिस्मेंटल प्रमाणपत्र जारी करने के लिए लोनिवि बड़कोट को कई बार पत्र भेजे गए। विभागीय निरीक्षण भी हो चुका है लेकिन प्रमाणपत्र नहीं मिलने से नए छात्रावास के निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही। विभागों के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा संस्थान और सरकारी संपत्ति को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोनिवि के एई सीताराम डोभाल का कहना है कि आईटीआई कर्मी स्पष्ट रूप से उन भवनों को नहीं दिखा पा रहे हैं जिन्हें ध्वस्त किया जाना है। उनका कहना है कि आईटीआई से पत्र मिलने पर मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed