फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demonstration of part time midwives for honorarium increase

मानदेय बढ़ोत्तरी के लिए पार्ट टाइम दाइयों का प्रदर्शन

Wed, 01 Sep 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of part time midwives for honorarium increase
उत्तरकाशी कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करती पार्ट टाइम दाइयां। - फोटो : UTTER KASHI
मानदेय बढ़ोत्तरी सहित तीन सूत्री मांगों पर आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से पार्ट टाइम दाइयों में रोष है। पार्ट टाइम दाइयों ने शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान कलक्ट्रेट पहुंची पार्ट टाइम दाइयों ने मांगों का निस्तारण नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को परंपरागत पार्ट टाइम दाई गंगा-यमुना घाटी संगठन से जुड़ी दाइयां रामलीला मैदान में एकत्रित हुईं। जहां से जुलूस की शक्ल में ढोल बाजों के साथ प्रदर्शन करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए दाइयां कलक्ट्रेट पहुंची। संगठन की अध्यक्ष इंद्रा देवी ने कहा कि बीते जुलाई में उन्होंने लंबित मांगों को लेकर दो सप्ताह तक धरना प्रदर्शन किया था। तब डीएम व सीएमओ के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया था, लेकिन आश्वासन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से शीघ्र उनका मानदेय 15 हजार प्रतिमाह करने, स्वास्थ्य केंद्रों व उपकेंद्रों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनाती देने, 60 वर्ष की उम्र पार कर चुकी दाइयों को एकमुश्त धनराशि या सम्मान जनक पेंशन देने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों में स्वराजी देवी, माला , सांवली, दर्शनी, फूल देई, प्रेमा, बसंती देवी, चंद्रभागा, भुवना देवी, पिंगला देवी, मुन्नी, प्रेमा, खुशी, राधेश्वरी, ऐला, फगंणी, चांफुली, बसंती, जीत सिंह राणा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed