फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demonstration of management and differently-abled students against the government for the demand of grant

Uttarkashi News: अनुदान की मांग को लेकर प्रबंधन व दिव्यांग छात्रों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 28 Nov 2022 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of management and differently-abled students against the government for the demand of grant
अनुदान की मांग को लेकर विजय पब्लिक दिव्यांग स्कूल प्रबंधन व दिव्यांग छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान स्कूल प्रबंधन व छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। छात्रों के समर्थन में व्यापार मंडल बड़कोट व एबीवीपी के कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरे।
विज्ञापन

विगत दो सालों से अनुदान राशि बंद होने से विजय पब्लिक दिव्यांग स्कूल को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। अनुदान की मांग को लेकर स्कूल प्रबंधन ने दिव्यांग छात्रों के साथ तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। सोमवार को आंदोलन के चौथे दिन स्कूल प्रबंधन व दिव्यांग छात्रों ने बड़कोट तहसील से मुख्य चौराहे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आंदोलन को समर्थन देते हुए व्यापार मंडल बड़कोट एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। वक्ताओं ने दिव्यांग छात्रों को धरने पर बैठने के लिए मजबूर करने पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से अनुदान मिलता था तो उसे क्यों बंद किया गया। उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार से गरीब परिवार के दिव्यांग बच्चों की समस्या का समाधान करने की मांग की। साथ ही पुरोला व यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवियों से भी आंदोलन में सहयोग की अपील की। प्रदर्शन में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, मनोज अग्रवाल,विद्यालय प्रबंधक विजय लक्ष्मी जोशी, वीरेंद्र जोशी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मीडिया सह संयोजक तरवीन राणा, गौरव राणा, रोहित रावत , प्रफुल जयाड़ा, नमो भंडारी, मिलन चौहान, आशीष रावत, प्रदीप मसेटा, विकास चौहान, ऋतिक शाह, काजल धोनी, ईशिका, दीक्षा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed