{"_id":"5f60eb728ebc3e6dfa15eda7","slug":"demonstration-against-allies-for-reducing-width-of-all-weather-road-utter-kashi-news-drn3562229145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल वेदर रोड की चौड़ाई कम करने के पक्षधरों के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल वेदर रोड की चौड़ाई कम करने के पक्षधरों के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
उत्तरकाशी हनुमान चौक पर पर्यावरणविदो का पुतला फूंकते व्यापारी।
- फोटो : UTTER KASHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण संरक्षण की आड़ में विकास कार्य बाधित किए जाने से गुस्साए व्यापारियों, होटल कारोबारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ऑल वेदर रोड की चौड़ाई कम करने के पक्षधरों के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। साथ ही सरकार से ऑल वेदर रोड के मामले में न्यायालय के समक्ष पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मांग की।
पहले लोहारीनाग-पाला सहित कई बिजली परियोजनाएं बंद कराने, ईको सेंसिटिव जोन की बंदिशें थोपने और अब ऑल वेदर रोड की चौड़ाई महज साढ़े पांच मीटर निर्धारित कराए जाने से स्थानीय लोगों में रोष है। गुस्साए लोगों ने पर्यावरण के नाम पर चौड़ाई कम करने का आरोप लगाया। मंगलवार को व्यापारी, होटल कारोबारी एवं जनप्रतिनिधि हनुमान चौक पर एकत्र हुए। यहां सुमन मंच पर एक घंटे तक सांकेतिक धरना देने के बाद उन्होंने चौक में विकास अवरुद्ध करने वाले लोगों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
धरना स्थल पर हुई सभा में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष बडोनी ने पर्यावरण के नाम पर विकास अवरुद्ध करने का आरोप लगाया। उक्रांद नेता विष्णुपाल रावत ने उन्हें विकास विरोधी बताया। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि एक के बाद एक विकास योजनाओं में अड़ंगा लगाए जाने से क्षेत्र में तीर्थाटन, पर्यटन, रोजगार प्रभावित होने के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। व्यापारियों ने सरकार से ऑल वेदर रोड मामले में न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों मेें प्रधान संगठन के प्रांतीय सचिव प्रताप रावत, रमेश चौहान, अजय बडोला, मनमोहन थलवाल, मान सिंह गुसाईं, धर्मेंद्र बत्रा, सोबेंद्र कलूड़ा, इंद्रेश उप्पल, नरेश शर्मा, विकास सूरी, प्रताप राणा, विनोद पंवार आदि मौजूद रहे।