फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand raised for construction of a Martyrs' Memorial Building for statehood agitators

Uttarkashi News: राज्य आंदोलनकारियों के लिए शहीद स्मारक भवन बनाने की मांग उठाई

Fri, 15 May 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 15 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for construction of a Martyrs' Memorial Building for statehood agitators
उत्तरकाशी। चिन्हित राज्य आन्दोलनकारी संयुक्त समिति ने राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के लिए शहीद स्मारक भवन बनाने की मांग जोरदार तरीके से उठाई है। जिला ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को गंभीर कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन




बैठक की अध्यक्षता समिति के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विजेन्द्र पोखरियाल ने की। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की मृत्यु के बाद जिस प्रकार पटवारी की रिपोर्ट पर पेंशन बंद कर दी जाती है, उसी तरह आश्रितों को भी पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर पेंशन का लाभ दिया जाना चाहिए। उन्होंने जनपद में कब्रिस्तान के लिए सरकारी भूमि देने की मांग का विरोध करते हुए कहा कि यदि ऐसा हुआ तो राज्य आंदोलनकारी पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेंगे। जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति को देखते हुए अब राज्य आंदोलनकारियों को अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारना पड़ेगा। राकेश दत्त बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान स्थिति को सुधारने के लिए राज्य आंदोलनकारियों को राजनीति में आगे आना होगा। बैठक में 17 मई को बड़कोट यमुना घाटी में होने वाली बैठक में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई। बैठक में डॉ. विजेन्द्र पोखरियाल, प्रताप सिंह चौहान, तेग सिंह राणा, खुशहाल सिंह विष्ट, जगदीश प्रसाद भट्ट, मोहनानंद बिजल्वाण, विक्रम सिंह रावत, धर्मेन्द्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed