{"_id":"60f03b428ebc3eb2d8677e35","slug":"demand-for-promotion-utter-kashi-news-drn3845098107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति किए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति किए जाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदोन्नति सहित ग्रेड वेतन 4200 करने आदि मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। बृहस्पतिवार को भी चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र पडियार व सचिव पवन सिंह ने कहा कि निदेशालय स्तर पर हुए समझौते के तहत लैब सहायक, डार्क रूम, ओटी सहायक आदि के 50 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति देने, उद्यान विभाग की तर्ज पर पद नाम टेक्निकल करने, नर्सिंग संवर्ग की भांति पौष्टिक आहार भत्ता देने व पुलिस विभाग की तर्ज पर एक-एक माह का मानदेय देने की मांग की जा रही है। लेकिन दो-दो बार समझौता होने के बाद भी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शनकारियों में अर्जुन पडियार, शैलेंद्र सेमवाल, विजयपाल, गोपी पंवार, दलवीर, जलमी देवी, शकरानंद पुरी, मदन सिंह, सतपाल, प्रदीप असवाल, बिहारी लाल, वीरेंद्र कुमार, अवतार सिंह आदि शामिल थे।