फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Uttarkashi: Tirth priests met Delhi CM Rekha Gupta invited her to visit Yamunotri Dham

Uttarkashi: तीर्थपुरोहितों ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से की मुलाकात, यमुनोत्री धाम आने का दिया न्योता

Mon, 10 Mar 2025 11:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट (उत्तर काशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट (उत्तर काशी) Updated Mon, 10 Mar 2025 11:03 AM IST
सार

यमुनोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से मुलाकात की। यहां उन्होंने सीएम को यमुनोत्री धाम में आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि सीएम ने उन्हें मां यमुना की पवित्रता और स्वच्छता को लेकर सकारात्मक संकेत दिए।

विज्ञापन
Uttarkashi: Tirth priests met Delhi CM Rekha Gupta invited her to visit Yamunotri Dham
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां यमुना की पवित्रता और स्वच्छता को लेकर यमुनोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। साथ ही उन्हें यमुनोत्री धाम आने का न्योता दिया। 30 मार्च से 5 अप्रैल तक मां यमुना के उद्गम यमुनोत्री धाम से दिल्ली तक यमुना की पवित्रता और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए यमुनोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से मुलाकात की। यहां उन्होंने सीएम को यमुनोत्री धाम में आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि सीएम ने उन्हें मां यमुना की पवित्रता और स्वच्छता को लेकर सकारात्मक संकेत दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यमुना जयंती के अवसर पर सप्ताह भर के इस कार्यक्रम को सफल बनाने को दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड सरकार से भी मुलाकात करेंगे। मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में तीन अप्रैल को यमुना जयंती दिव्य और भव्य ढंग से मनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विधायक निधि खर्च करने में सौरभ बहुगुणा और गणेश जोशी आगे, धन सिंह रावत व प्रेमचंद अग्रवाल पीछे

कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने के लिए यमुना से जुड़े सभी मुख्यमंत्री को यमुनोत्री धाम के लिए आंमत्रण किया जा रहा है। इस मौके पर नोएडा गौतम नगर के भाजपा नेत्री शांति सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed