फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Dehradun Roadways resumes from Mahidanda

महिडांडा से देहरादून रोडवेज फिर हुई शुरू

Mon, 27 Jan 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Roadways resumes from Mahidanda
उत्तराखंड परिवहन विभाग की ओर से महिडांडा उत्तरकाशी से देहरादून के बीच रोडवेज बस सेवा पुन: शुरू कर दी गई है। बहबस सेवा से आईटीबीपी के जवानों के साथ ही ग्रामीणों को भी यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वरुणावत पर्वत के शीर्ष पर महिडांडा में आईटीबीपी 35वीं वाहिनी का मुख्यालय है। साथ ही महिडांडा मोटर मार्ग से क्षेत्र के पाटा, संग्राली आदि गांव भी जुड़े हैं। मार्ग पर नियमित बस सेवा नहीं होने के कारण आईटीबीपी के जवानों और ग्रामीणों को बुकिंग पर टैक्सी की महंगी सेवा का उपयोग करना पड़ता था। आईटीबीपी के अधिकारियों के विशेष प्रयास से विगत में महिडांडा से देहरादून के बीच रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू हुई थी, लेकिन शासन स्तर पर बस खरीद विवाद के चलते लंबे समय से यह सेवा ठप पड़ी हुई थी। इससे होने वाली दिक्कतों का संज्ञान लेकर आईटीबीपी 35वीं वाहिनी के सेनानी अशोक बिष्ट ने उत्तराखंड रोडवेज के अधिकारियों से वार्ता की, जिस पर अब बस सेवा पुन: शुरू कर दी गई है। आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि रोज सुबह छह बजे महिडांडा से चलने वाली रोडवेज की बस उत्तरकाशी, सुआखोली, मसूरी होते हुए देहरादून जाएगी, जबकि देहरादून स्थित मसूरी बस अड्डे से सुबह साढ़े दस बजे महिडांडा के लिए बस रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed