फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Deep Mushroom Farm has become a source of inspiration.

Uttarkashi News: दीप मशरूम फार्म बना प्रेरणा का स्रोत

Tue, 06 Jan 2026 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 06 Jan 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
Deep Mushroom Farm has become a source of inspiration.
भाई-बहन मशरूम उत्पादन से कमा रहे लाखों रुपये
विज्ञापन

सीडीओ ने किया श्रीकोट के मशरूम फार्म का निरीक्षण
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के श्रीकोट में दीप मशरूम फार्म स्थानीय काश्तकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। यहां मशरूम उत्पादन से दीप और दीपिका दोनों भाई-बहन हर महीने लाखों कमाकर आजीविका चला रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने फार्म में जाकर मशरूम उत्पादन की बारीकियों को समझा और काश्तकारों को मशरूम उत्पादन के जरिए आजीविका को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया।
सीडीओ जय भारत सिंह ने मंगलवार को दीप मशरूम फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने लोकल फॉर वोकल स्थानीय उत्पादनों के विपणन से काश्तकारों को आजीविका बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। सीडीओ ने कहा कि रीप परियोजना से सहायतार्थ मशरूम केंद्र के साथ आजीविका संवर्द्धन का विस्तार आवश्यक है।
विज्ञापन

इसके विस्तार को उन्होंने परियोजना प्रबंधक रीप को आवश्यक निर्देश दिए l उन्होंने कहा कि लोकल फॉर वोकल स्थानीय उत्पादनों के विपणन से काश्तकार अपनी आजीविका का विस्तार कर सकते हैं l राज्य एवं केंद्र सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी के साथ इसके ऋण के जरिए लाभ उठा सकते हैं l
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मिलकर पिछले 11 साल से मशरूम उत्पादन का कार्य कर रही है और हर महीने लगभग एक लाख की आय अर्जित कर रही है। शुरूआत में उन्होंने अपने संसाधनों से फार्म में मशरूम उत्पादन किया जिसमें मुख्य रूप से डिंगरी और बटर मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है। उनकी इस मेहनत के लिए राज्यपाल के हाथों उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed