फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   December building to prepare disaster victims

दिसंबर तक भवन तैयार करें आपदा पीड़ित

Wed, 18 Nov 2015 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 18 Nov 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन

डीएम विनय शंकर पांडेय ने आपदा पीड़ित परिवारों की ओर से सरकारी सहायता से बनाए जा रहे घरों के निर्माण की समीक्षा की।

विज्ञापन


जिले में स्वीकृत 296 भवनों के सापेक्ष अभी तक सिर्फ 151 ही तैयार होने तथा कई लोगों द्वारा भवन निर्माण शुरू भी नहीं किए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर तक भवन निर्माण पूरा नहीं करने वाले लाभार्थियों को सूची से हटाकर उनसे दी गई धनराशि की वसूली की जाएगी।
जून 2013 की आपदा में घर गवांने वाले आपदा पीड़ित परिवारों को ओडीसीएच के तहत 5-5 लाख रुपये सहायता राशि देकर उनके घरों का निर्माण कराया जा रहा है।

इसमें जिले में 296 परिवारों को योजना में चयनित किया गया। दो साल बीतने के बाद भी सिर्फ 151 घर ही पूरे बन पाए हैं और 110 निर्माण के अंतिम दौर में हैं।

शेष घरों का अभी तक निर्माण नहीं हुआ है। शासन के निर्देश पर बुधवार को डीएम पांडेय ने बैठक कर योजना के तहत बन रहे घरों के निर्माण की समीक्षा की।

उन्होंने भवन निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि जिन लाभार्थियों को पूरी सहायता राशि दी जा चुकी है, वे हर हाल में 25 नवंबर तक भवनों का निर्माण पूरा करें।


शेष भवनों का निर्माण भी दस दिसंबर तक पूरा किया जाए। डीएम ने भवन निर्माण में कोताही बरतने वाले एक लाभार्थी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश भी दिए।

बैठक में एडीएम बीके मिश्रा, एसडीएम हरगिरी, राजकुमार पांडे, विजयनाथ शुक्ल, लोनिवि के ईई अशोक कुमार, तहसीलदार रमेश प्रसाद बहुगुणा, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, सुधा संस्था के समन्वयक विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed