{"_id":"628e5823e436fc107854a962","slug":"debris-fell-on-yamunotri-highway-traffic-was-disrupted-for-one-hour-utter-kashi-news-drn412755944","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री हाईवे पर गिरा मलबा, एक घंटे बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री हाईवे पर गिरा मलबा, एक घंटे बाधित रहा यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री हाईवे पर किसाला-खनेड़ा पुल के समीप हाईवे करीब एक घंटे बंद रहा, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी है। यहां पहाड़ी से मलबा हाईवे पर गिर गया था।
बुधवार को करीब 2 बजे यमुनोत्री हाईवे पर किसाला-खनेड़ा पुल के समीप पहाड़ी से मलबा व बोल्डर हाईवे पर गिर गया, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। एनएच ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर हाईवे को यातायात के लिए खोला। जाम के दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कई किमी लंबी लाइनें लगी रही। यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है, जिससे कई स्थानों पर पहाड़ी के कटिंग से मलबा गिरने की संभावना बनी हुई है। वहीं अब बारिश के चलते मलबा गिरना भी शुरू हो गया है।
जिला प्रशासन का कहना है कि ऐसे कई स्थानों का चयनित किया गया है, जहां मलबा गिरने या भूधंसाव की संभावना बनी हुई है। इन स्थानों पर मशीनें उपलब्ध कराई गई है। मार्ग अवरुद्ध होने की दशा में तत्काल यातायात सुचारु करने के प्रयास किए जाएंगे। एनएच के अधिशासी अभियंता राजेश पंत ने बताया कि किसाला-खनेड़ा पुल के समीप मार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया है। दीवार निर्माण का कार्य अभी चल रहा है। संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर रखी जा रही है।