फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   DDO arrested for molesting female JE

महिला जेई से छेड़छाड़ का आरोपी डीडीओ गिरफ्तार

Wed, 25 Aug 2021 07:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
DDO arrested for molesting female JE
महिला अवर अभियंता से छेड़छाड़ के आरोपी जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विकासखंड मुख्यालय में तैनात एक महिला जेई ने डीडीओ विमल कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला जेई ने इस संबंध में मंगलवार शाम पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में महिला जेई ने बताया था कि मंगलवार सुबह वह अपने स्थानांतरण के संबंध में जिला विकास अधिकारी से मिलने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची थी। इस दौरान वहां वीडीओ पुरोला भी मौजूद थे। डीडीओ विमल कुमार ने वीडियो पुरोला को वहां से जाने को कहा। आरोप है कि इसके बाद डीडीओ ने उनके साथ अश्लील हरकत की व शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया। महिला जेई के अनुसार वह किसी प्रकार स्वयं को बचाने में सफल रहीं।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में डीडीओ विमल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार देर रात करीब पौने 12 बजे पुलिस ने आरोपी विमल कुमार को मोरी तहसील के समीप पुरोला मोटर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। एसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी विमल कुमार को न्यायालय के आदेश पर सात दिनों की न्यायिक हिरासत में टिहरी जेल भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज शशि राणा ,कांस्टेबल कुंवर, मुकेश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी विवादों में रहा है विमल कुमार
विमल कुमार पूर्व में भी विवादों में रहा है। विकास भवन में भी छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि इस मामले को किसी तरह दबा दिया गया था। जिलाधिकारी ने बताया कि विमल कुमार के बारे में कई बाते सामने आ रही हैं। वहीं, एसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि पूर्व की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल रही है।
डीएम ने की निलंबन की संस्तुति
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि घटनाक्रम से शासन को अवगत कराया गया है। आरोपी अधिकारी को जिले से हटाने और निलंबन की संस्तुति भी की गई है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।

गिरफ्तारी से बचने को लगाया पूरा जोर
आरोपी विमल कुमार ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पूरा जोर लगाया था। बताया जा रहा है कि इस संबंध में एसपी कार्यालय में कई फोन भी कराए गए। मंगलवार शाम 6 बजे पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची थी। मामले में करीब 3 घंटे बाद रात 9 बजे मुकदमा दर्ज हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed