{"_id":"576c17e44f1c1b4e55b47ea6","slug":"day-was-celebrated-with-enthusiasm-revision-of-mahadeva","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया गया महादेव का अवतरण दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया गया महादेव का अवतरण दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Thu, 23 Jun 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री राजमार्ग पर स्थित शिव गुफा महर गांव में प्रकटेश्वर पंचानन महादेव का अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर शिव गुफा में महाभिषेक करने के साथ ही झांकी निकाली गई। बता दें कि यमुनोत्री हाईवे पर नगल महरगांव में 23 जून 1998 को एक गुफा मिली थी।
विज्ञापन
इसके भीतर एक पंचमुखी विशाल शिवलिंग के साथ ही हिंदू धर्म से जुड़ी विभिन्न आकृतियां प्राकृतिक रूप से मौजूद हैं। तभी से हर साल 23 जून को प्रकटेश्वर पंचानन महादेव का अवतरण दिवस मनाया जाता है। धार्मिक आस्था के चलते यह बीते सालों में धार्मिक पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित हो चुका है। गुफा में मौजूद शिवलिंग को विशेष तौर पर सजाने के साथ ही महाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण भंडारी, हर्ष अग्निहोत्री, मनवीर चौहान, बैसाखू लाल, शिव गुफा समिति के आत्माराम तिवारी, ग्राम प्रधान कविता भट्ट, मनोज सिलवाल, पुरोहित विचित्र प्रसाद सिलवाल, बृजमणी भट्ट, कैलाश भट्ट, भगवती प्रसाद, राजेश, रामनिवास, राममूर्ति सिलवाल, मुरारीलाल भट्ट, रमेश खंडूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन