फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Crowds gathered for Jalabhishek in Shivalay

जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़, शिव बरात में भोले के जयकारों से गूंजी काशीनगरी

Thu, 11 Mar 2021 07:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered for Jalabhishek in Shivalay
उत्तरकाशी में शिव बारात में ढोल-दमाऊं की थाप पर तांदी नृत्य करती महिलाएं। - फोटो : UTTER KASHI
जिले में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बृहस्पतिवार रात तीन बजे से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। देर शाम तक भी जलाभिषेक के लिए शिवालयों के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, गोपेश्वर महादेव, कालेश्वर महादेव, नर्मदेश्वर महादेव एवं भटवाड़ी के भाष्करेश्वर महादेव आदि मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। चिन्यालीसौड़ के गंगेश्वरधाम, तिरुपति बालाजी दिकोली धरासू, हराली महादेव, मनकामेश्वर, भडेश्वर और बालेश्वर मंदिर भी शाम तक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। पुरोला के कमलेश्वर मंदिर में भी भगवान आशुतोष के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बड़कोट के चद्रेश्वर महादेव, प्रकटेश्वर, खरशाली में शिव मंदिर पौंटी, पुजेली कुथनौर आदि में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

शिव बरात में भोले के जयकारों से गूंजी काशीनगरी
उत्तरकाशी। शहर में महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य शिव बरात निकाली गई। ढोल-दमाऊं की थाप पर पारंपरिक पोशाक में सजी महिलाओं व पुरुषों ने रांसो और तांदी नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान से भव्य शिव बरात का शुभारंभ हुआ, जो विश्वनाथ चौक, कोर्ट रोड, हनुमान चौक, मुख्य बाजार, भटवाड़ी रोड, कलक्ट्रेट रोड व भैरव चौक होते हुए रामलीला मैदान में संपन्न हुई। करीब चार घंटे तक चली बरात से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पारंपरिक पोशाक में सजी महिलाओं ने रासौं और तांदी नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। रास्ते में लोगों ने घरों की छतों से शिव बरात पर फूलों की बरसात की। शिव बरात में महंत जयेंद्र पुरी, अजय पुरी, गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, डा. एसडी सकलानी, कमल सिंह रावत, सुरेश सेमवाल, चंदन पंवार, विष्णुपाल रावत, जयप्रकाश राणा, राघवेंद्र उनियाल, राजेंद्र गंगाड़ी, महाजन चौहान, रमेश चौहान, मोहन डबराल, दिपेंद्र पंवार, माधव जोशी सहित कई मौजूद थे।

उधर, संग्राली गांव में भी शिव बरात निकाली गई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सरिता चौहान, पालिका सभासद देवेंद्र चौहान, संग्राली के प्रधान संदीप सेमवाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्न नौटियाल आदि मौजूद रहे।

चिन्यालीसौड़ के गंगेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

चिन्यालीसौड़ के गंगेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।- फोटो : UTTER KASHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed