फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Crowd of devotees gathered at Ashtadash Maha Purana organized in Kupra village

कुपड़ा गांव में आयोजित अष्टादश महापुराण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Thu, 22 Aug 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered at Ashtadash Maha Purana organized in Kupra village
यमुनाघाटी के कुपड़ा में आयोजित अष्टादश महापुराण में कथा प्रवचन करते बाल व्यास आयुष कृष्ण नयन। - फोटो : UTTER KASHI
यमुना घाटी के कुपड़ा गांव स्थित नाग देवता मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को अष्टादश महापुराण, महारुद्र एवं सहस्त्रचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत द्वारा आयोजित इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र भर के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवी देवताओं की कथा का रसपान किया।
विज्ञापन

विगत 13 अगस्त से चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के दसवें दिन 21 देव डोलियों व मंत्रोच्चारण के बीच बाल व्यास आयुष नयन ने पौराणिक कथाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जालंधर राक्षस का भगवान शिव के द्वारा राक्षस का वध करने की कथा सुनाई। कथा व्यास ने कहा कि जीवन में पापों से बचते हुए सतकर्म करने चाहिए। क्योंकि पाप करने वाले को अपने कर्मों की सजा भुगतनी पड़ती है। फिर चाहे वह मनुष्य हो या भगवान। उन्होंने सभी लोगों से महिलाओं का सम्मान करने की भी अपील की। कथा के अंत में सभी लोगों को देव भोग वितरित किया गया। इस मौके पर विधायक की धर्मपत्नी शांति रावत, भगत सिंह राणा, पुष्पा राणा, शैलेंद्र राणा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed