{"_id":"57753cd44f1c1b881579adf2","slug":"crops-spoil","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे से नकदी फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे से नकदी फसल बर्बाद
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 30 Jun 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
फसल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्षिल गंगोत्री घाटी के सीमावर्ती आठ गांवों में सूखे की स्थिति है। बारिश नहीं होने से नकदी फसल सेब और राजमा सूखे की भेंट चढ़ गई है। सूखे से सेब के अधिकांश बगीचों में फल झड़ने के साथ ही पत्तियां पीली पड़कर मुरझाने लगी हैं। वहीं राजमा में सूखे के कारण कीड़ों ने फसल चौपट कर दी है। हर्षिल के डा. नागेंद्र सिंह, सुक्की के मोहन सिंह का बताते हैं कि यदि कुछ दिनों तक सूखे की यही स्थिति रही, तो सेब की फसल चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन
बारिश से यमुनोत्री हाईवे रहा घंटों बंद
उत्तरकाशी। यमुनोत्री घाटी में बुधवार आधी रात को भारी बारिश से यमुनोत्री राजमार्ग पर खरादी के पास जगह-जगह मलबा-पत्थर आने से सुबह नौ बजे तक यातायात बंद रहा, जबकि नंगाण गांव में मलबा पानी आने से विद्युत लाइनें ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
राजमार्ग के एई विनोद डोबरियाल ने बताया कि मार्ग सुबह नौ बजे तक यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। नंगाण गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य फूलीराम ने बताया कि रवाड़ा नंगाण गांव मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबा आने से गांव की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि मोटर पुल के पास एक ट्रक मलबे में फंस गया। उन्होंने मोटर मार्ग पर नारदाने नहीं होने से बरसात में नंगाण गांव के लिए खतरा बताया।
विज्ञापन