{"_id":"570a84cf4f1c1b3363c810c8","slug":"stf-recovered-a-pistol-three-other-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ की पिस्टल बरामद, तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएफ की पिस्टल बरामद, तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्करों की धरपकड़ के दौरान एसटीएफ के जवान की मौत के मामले में गिरफ्तार सुंदर सिंह बिष्ट की निशानदेही पर पुलिस ने एसटीएफ की गायब हुई पिस्टल भी बरामद कर ली है। घटना में शामिल तीन अन्य नामजद लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ददन पाल ने बताया कि मुख्य आरोपी सुंदर सिंह बिष्ट की निशानदेही पर पुलिस ने दिखोली बैंड के पास झाड़ियों से 9 एमएम पिस्टल मय मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस के साथ बरामद कर ली है। एसटीएफ की टीम के अनुसार यह पिस्टल सुंदर सिंह ने उनसे लूटी और इससे फायर कर एसटीएफ के जवान की हत्या की।
विज्ञापन
पिस्टल की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 411 भी दर्ज कर ली है। एसपी ने बताया कि घटना में नामजद लाखी सिंह चौहान व धनपाल चौहान दोनों निवासी चौंदियाट गांव और हुकम सिंह भंडारी निवासी सौड़ को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य एक आरोपी की तलाश में क्षेत्र में दबिश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी सुंदर सिंह बिष्ट को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नई टिहरी जेल भेजने के आदेश हुए। सोमवार सुबह उसे नई टिहरी जेल भेजा जाएगा। समाचार लिखे जाने तक एसपी के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में गाजणा क्षेत्र में जगह-जगह दबिश दे रही हैं।