{"_id":"60e711aa163507b78ffbb93e1d49b8d1","slug":"police-said-three-top-marijuana-smuggler-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन चरस तस्कर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तीन चरस तस्कर दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sun, 15 Nov 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
धरासू पुलिस ने नालूपाणी के पास मुखबिर की सूचना पर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके बैग से दो किलो 400 ग्राम चरस बरामद किया। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना धरासू पुलिस ने गत शनिवार रात को गंगोत्री हाईवे पर नालूपाणी के पास मुखबिर की सूचना पर गाजणा पट्टी के भैंत गांव निवासी धनपाल सिंह, पूरण सिंह, गजेंद्र सिंह की तलाशी कर बैग से 2 किलो 400 ग्राम चरस बरामद किया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि तीनों आरोपी गंगोत्री हाईवे पर नालूपाणी के पास खरीददार का इंतजार करते समय दबोचे गए। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन