{"_id":"dcbe0d46ce39381d04c70f13de4a2355","slug":"minors-arrested-the-young-man-as-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Wed, 23 Dec 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बीते 14 दिसंबर को पास के गांव से दूध देने पुरोला बाजार आई नाबालिग लापता हो गई थी। पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।
थानाध्यक्ष संतोष कुंवर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नौगांव से लड़की को बरामद कर लिया गया। उसे बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले युवक भद्राली गांव निवासी उत्तम लाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल परीक्षण के लिए लड़की को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। आरोपी को जिला जज के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन