{"_id":"c9f7f0a680e24719e76c581912dd8e47","slug":"human-translation-translate-the-female-dead-bodies-were-recovered-third-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन महिला का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरे दिन महिला का शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री धाम के पास हुए वाहन हादसे में लापता एक महिला का शव शनिवार को भारी मशक्कत के बाद भागीरथी नदी से बरामद हो गया।
विज्ञापन
दो शव शुक्रवार को ही निकाल लिए गए थे, जबकि वाहन में सवार दो अन्य लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इन दोनों के भागीरथी नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है। दोनों की तलाश में अब रविवार को दोबारा रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।
गंगोत्री धाम के पास तीन दिन पहले हुए वाहन हादसे में लापता लोगों का पता लगाने में पुलिस, एसडीआरएफ और सेना के जवानों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
वाहन में सवार शंकरमणि नौटियाल, कमलेश्वरी देवी के शव शुक्रवार को घटनास्थल से बरामद हो गए थे। शनिवार को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की रेस्क्यू टीम भी अभियान में शामिल हुई।
विज्ञापन
शनिवार को घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर नीचे की ओर भागीरथी नदी से शैला देवी (48) पत्नी शंकरमणी नौटियाल का शव बरामद हुआ। रेस्क्यू टीम ने वाहन में सवार दो अन्य लोगों राकेश सेमवाल एवं देवेंद्र प्रसाद की भी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। इन दोनों लोगों के भागीरथी नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष हर्षिल बीएस चौहान एवं निम की रेस्क्यू टीम में शामिल दशरथ रावत ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में भागीरथी के दूसरे छोर पर जाकर गिरी है। दुर्घटना स्थल के आसपास करीब दो सौ मीटर दायरे को पूरी तरह खंगाल लिया गया है। रविवार को पुन: रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों लापता लोगों की खोज की जाएगी।