फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   रणजी खिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

रणजी खिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2019 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
रणजी खिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
पुरोला (उत्तरकाशी)। मोरी पुरोला से लेकर देहरादून तक रणजी ट्रॉफी में प्रतिभाग कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। वादी के बयानों के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में कई अन्य संगीन धाराओं का इजाफा किया है।
विज्ञापन

प्रखंड के खलाड़ी गांव निवासी अंकित रावत व उसका भाई संदीप रावत ने रणजी ट्राफी आदि राष्ट्रीयस्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराने के साथ ही कम समय के भीतर रकम दोगुना करने का झांसा देकर ठगी की थी। मामले में मोरी प्रखंड के ढाटमीर गांव निवासी हाकम सिंह रावत ने दोनों भाइयों पर साठ लाख ठगने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने पुरोला थाने में बीते आठ अप्रैल को अंकित रावत एवं संदीप रावत के विरुद्ध भादंसं की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस बीच रायवाला देहरादून थाने में भी एक व्यक्ति ने इन भाइयों पर बेटे को रणजी ट्राफी में खिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

एसपी पंकज भट्ट ने पुलिस उपाधीक्षक श्रीधर प्रसाद बडोला के पर्यवेक्षण एवं एसओ पुरोला ऋतुराज सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। सोमवार को पुलिस को सफलता हाथ लगी और उन्होंने नौगांव चौराहे से ठगी के मास्टरमाइंड अंकित रावत को धर दबोचा। इस बीच पुलिस ने वादी हाकम सिंह के बयान दर्ज किए, जिनके आधार पर आरोपियों के विरुद्ध भादंसं की धारा 467, 468, 471 और 406 के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस आरोपी अंकित को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरोला थाने में दर्ज ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले में विवेचना पूरी कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम को ढाई हजार पारितोषिक दिया जा रहा है। यदि कोई अन्य भी ठगी का शिकार हुआ है, तो वह पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा सकता है।

पंकज भट्ट, एसपी उत्तरकाशी।


रकम दोगुना करने का दिया था लालच
पुरोला। क्रिकेट की बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराने का झांसा देने के साथ ही ठगों ने एक साल के भीतर रकम को दोगुना करने का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया। पुरोला के मिनी स्टेडियम में भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन और इसमें प्रख्यात क्रिकेटर युवराज सिंह को बुलाकर आरोपियों ने लोगों पर अपना रौब गालिब किया और ठगी को अंजाम दिया। इसमें उन्होंने लोगों से रावत जी निवेशम परामर्शम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निवेश कराकर कम समय के भीतर पैसा दोगुना करके देने का झांसा दिया। मामले में भले ही एक व्यक्ति के द्वारा ही अभी तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जबकि क्षेत्र में चर्चाएं आम हैं कि बड़ी संख्या में शिक्षकों समेत क्षेत्र के अन्य लोग भी ठगी का शिकार हुए। साक्ष्यों के अभाव में अपना लालच उजागर होने के डर से कोई सामने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed