फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 11 Feb 2019 09:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी। कच्ची शराब कांड को लेकर उत्तराखंड व यूपी में मचे कोहराम के बीच धरासू पुलिस ने कल्याणी गांव से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। रविवार देर शाम को की गई कार्रवाई में पुलिस ने 15 लीटर लाहन व शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए हैं। एसओ विनोद थपलियाल के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उनकी टीम ने कल्याणी गांव में रविवार शाम को छापेमारी की थी, जिसमें पुलिस को गांव के पास स्थित खेतों में से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। मामले में संलिप्त हीरा लाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया। इधर, सोमवार को डुंडा चौकी पुलिस ने बीरपुर डुंडा गांव से एक व्यक्ति को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि सिंगोट बरसाली निवासी उदय सिंह को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed