फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पति, देवर, देवरानी व भांजे के खिलाफ हत्या का मुकदमा

पति, देवर, देवरानी व भांजे के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Mon, 22 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पति, देवर, देवरानी व भांजे के खिलाफ हत्या का मुकदमा
बड़कोट (उत्तरकाशी)। नगर में एक बंद कमरे के भीतर बक्से में महिला शव का मिलने के मामले में पुलिस ने मृतका के पति, देवर, देवरानी और भांजे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का शव उसकी बहन के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की खोजबीन के लिए आधार कार्ड में दर्ज सतपुली पौड़ी के पते पर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

रविवार रात को बड़कोट नगर में शिव मंदिर के पास एक मकान में बीते एक पखवाड़े से बंद पड़े कमरे में बक्से में महिला की सड़ी गली लाश मिली थी। मकान मालिक गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनके मकान के दो कमरों में रतन बहादुर जोशी अपनी दो पत्नियों और एक बेटी के साथ रहता था, जबकि इसी मकान के दूसरे कमरे में उसका भाई जयकिशन अपनी पत्नी नंदा देवी और भांजे विनोद के साथ रहता था। कुछ समय पहले घर में झगड़ा होने पर रतन बहादुर की पहली पत्नी और बेटी घर छोड़कर चले गए थे और बीते सात अक्तूबर को ओर लोग भी कुछ दिन बाद आने की बात कहकर कहीं चले गए। रविवार शाम को बंद पड़े कमरे से बदबू आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, तब मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि बक्से में बंद मिला पद्मा देवी का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद उसकी बहन गंगोरी उत्तरकाशी निवासी बिंद्रा ग्वाल को सौंप दिया गया। मकान मालिक की तहरीर और पद्मा देवी की बहन द्वारा अंदेशा जताए जाने के आधार पर पुलिस ने रतन बहादुर, जयकिशन, नंदा देवी और विनोद के खिलाफ भादंसं की धारा 302 एवं 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। रतन बहादुर के आधार कार्ड पर उसका पता सतपुली पौड़ी दर्ज है। वहां पुलिस से संपर्क कर उसकी खोजबीन की जा रही है। हत्या के मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भय के साथ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed