फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सोशल मीडिया पर फर्जी आदेश प्रचारित करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर फर्जी आदेश प्रचारित करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 08 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फर्जी आदेश प्रचारित करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तरकाशी। सोशल मीडिया पर डीएम के आदेश में छेड़छाड़ कर प्रचारित करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से सोशल मीडिया पर फर्जी संदेश प्रचारित करने वालों पर नकेल कसने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते पांच अगस्त को मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए डीएम ने छह अगस्त को सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अवकाश का आदेश जारी किया था। कुछ शरारती तत्वों ने आदेश में छेड़छाड़ कर अगले दिन सात व आठ को भी डीएम की ओर से छुट्टी के आदेश सोशल मीडिया पर प्रचारित कर डाले, जिससे शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति रही। इस तरह फर्जी आदेश प्रचारित करने को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 54, 45 आईटी एक्ट तथा भादंसं की धारा 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें व्हड्स एप एवं फेसबुक पर फर्जी आदेश को प्रचारित करने वालों की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इसकी तह में जाकर दोषी का पता लगाया जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस कदम से सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट डालने वालों में नकेल कसने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed