फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   कर्मचारी के बैंक खाते से ठगों ने उड़ाए डेढ़ लाख रुपये

कर्मचारी के बैंक खाते से ठगों ने उड़ाए डेढ़ लाख रुपये

Sat, 20 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी के बैंक खाते से ठगों ने उड़ाए डेढ़ लाख रुपये
उत्तरकाशी। वन विकास निगम के कर्मचारी के खाते से डेढ़ लाख से अधिक की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित कर्मचारी ने बैंक प्रबंधन तथा पुलिस प्रशासन से खाते से गायब हुई धनराशि वापस दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पुरोला में वन विकास निगम में कार्यरत भूपेंद्र रौतेला ने बताया कि उनके वेतन का खाता पंजाब नेशनल बैंक की ऋषिकेश शाखा में है। बीते 17 दिसंबर को उन्होंने उत्तरकाशी जिला मुख्यालय स्थित एक स्वर्णकार की दुकान से अपनी बेटी की शादी के लिए गहने खरीदे और इसका 36,980 रुपये भुगतान एटीएम से स्वैप मशीन के माध्यम से किया। इसके बाद से उन्होंने अपने खाते में कोई लेनदेन नहीं किया। बैंक पासबुक में इंट्री कराने पर पता चला कि उनके खाते में शेष एक लाख 58 हजार 968 रुपये धनराशि 19 दिसंबर 2017 से 12 जनवरी 2018 के बीच अलग-अलग तिथियों में शामली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में निकाली गई। रौतेला का कहना है कि उन्होंने न तो अपना एटीएम कार्ड किसी को दिया और न ही इसका नंबर ही किसी को बताया। उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंधक तथा पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर फर्जीवाड़े का खुलासा करने तथा ठगी गई रकम वापस दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed