{"_id":"5a34025a4f1c1bc9678c2005","slug":"151335805817-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नाबालिग और उसे भगा ले गए किशोरों को किया बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने नाबालिग और उसे भगा ले गए किशोरों को किया बरामद
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट। बीते बुधवार को नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर ले गए दो किशोरों को पुलिस ने लड़की के साथ बर्नीगाड़ के पास बरामद कर लिया है।
बुधवार को क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस थाने में नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने इस मामले में दो नाबालिग लड़कों पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में थी। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना पर दोनों युवकों को लड़की के साथ बर्नीगाड़ से बरामद कर लिया गया। दोनों युवक नाबालिग ही हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है, जबकि आरोपी युवकों को भी किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।