{"_id":"59d1213c4f1c1b9f538b52ff","slug":"150687780411-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉलिटेक्निक की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगाया
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पॉलिटेक्निक एक 19 वर्षीय छात्रा ने उत्तरकाशी के लदाड़ी स्थित किराए के मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा देहरादून की थी और उत्तरकाशी स्थित पॉलिटेक्निक के तीसरे वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि लदाड़ी में किसी युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव नीचे उतारा। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि 19 वर्षीय समीना (पुत्री युनुश परवेज) देहरादून चंद्रबनी, मोहब्बेवाला निवासी थी और जो उत्तरकाशी से पॉलिटेक्निक कर रही थी। वह यहां किराए के कमरे में रहती थी। दोपहर के समय छात्रा की कोई दोस्त उससे मिलनेेे आई तो देख उसके कमरा बंद नहीं है। जैसे ही उसकी दोस्त कमरे में गई तो देखा समीना गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर झूल रही थी। इसकी सूचना उसने आस पास के लोगों और पुलिस को दी। थानाध्यक्ष महादेव ने बताया कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मौत के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पा रहा है। मृतक छात्रा के परिजनों को देहरादून में सूचना भेज दी गई है।