{"_id":"697f457740507f956002fea6","slug":"cooperation-sought-to-improve-arrangements-during-the-char-dham-pilgrimage-season-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-117793-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: चारधाम यात्राकाल में व्यवस्थाओं में सुधार के लिए मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: चारधाम यात्राकाल में व्यवस्थाओं में सुधार के लिए मांगा सहयोग
Sun, 01 Feb 2026 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 01 Feb 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत एसएचओ बड़कोट ने व्यापार मंडल एवं टैक्सी यूनियन की बैठक ली। उन्होंने चारधाम यात्रा के बेहतर संचालन को लेकर सुझाव मांगे। साथ ही यात्राकाल के दौरान पुलिस की तरफ से व्यवस्थाओं में सुधार का भरोसा दिया।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में आगामी चारधाम यात्रा के सुगम एवं सुरक्षित संचालन को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चंद्र ने रविवार को थाना बड़कोट पर स्थानीय व्यापार मंडल एवं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया।
इस दौरान आगामी चारधाम यात्रा के दौरान यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। पुलिस ने व्यापारियों से पूर्व के यात्रा अनुभवों का फीडबैक लिया। संवाद