फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Congress State Vice President gave support to the pilgrims

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया तीर्थपुरोहितों को समर्थन

Mon, 28 Jun 2021 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Congress State Vice President gave support to the pilgrims
गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में चारधाम देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन जारी है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने खरसाली पहुंचकर तीर्थ पुरोहितों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि दो साल से चारधाम यात्रा बंद है लेकिन सरकार ने यात्रा से जुड़े लोगों को कोई आर्थिक सहायता नहीं दी है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, पालिकाध्यक्ष बाड़ाहाट रमेश सेमवाल के साथ मां यमुना के शीतकालीन मंदिर खरसाली पहुंचे। उन्होंने सरकार से देवस्थानम बोर्ड पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। उन्होेंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान हैं। वर्ष 2022 में जनता सरकार को सबक सिखाएगी। उधर, गंगोत्री धाम में भी बोर्ड के खिलाफ तीर्थपुरोहितों का आंदोलन जारी है। धरना देने वालों में खरसाली में लखन उनियाल, विपिन उनियाल, अनिल, प्रवीण, महावीर, मुकेश, कपिल, अमृत, प्रदीप तथा गंगोत्री धाम में संजीव सेमवाल, द्वारिका सेमवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed