फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   congress burnt effigy of BJP state president

कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला

Thu, 07 Jan 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
congress burnt effigy of BJP state president
उत्तरकाशी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : UTTER KASHI
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के लिए की गई अभद्र टिप्पणी पर रोष जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने अभद्र टिप्पणी के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मीना नौटियाल, पालिका सभासद सविता भट्ट, कविता जोगेला, कांग्रेस जिीाध्यक्ष जगमोहन रावतऌ, नगर अध्यक्ष दिनेश गौड़, बुद्धि सिंह राणा, अजीत गुसाईं, महावीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर पुरोला में भी कांग्रेसियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष किशन सिंह रावत के नेतृत्व में नगर में जुलूस प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके पर जयेंद्र रावत, रेखा नौटियाल जोशी, नारायणी चौहान, बिहारीलाल शाह, सुभाष नेगी, सुषमा, अतरी देवी, दिनेश उनियाल, राकेश रतूड़ी, मोहन लाल, अर्जुन चौहान, प्रकाश राणा, कमलेश नौटियाल, प्रकाश कुमार, प्रह्लाद पंवार, जयमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मांगे माफी
पौड़ी। पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने एक बार नहीं कई बार ऐसे बयान दिए हैं, जिससे साबित होता है कि वे इस पद के योग्य ही नहीं हैं।
पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पैठाणी में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जनसंपर्क किया। चाकीसैंण में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष चाकीसैण मंगल सिंह, दलीप सिंह गुसांई, राजेश चमोली, धर्म सिंह असवाल, प्रीति नौडियाल, बिहारी सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस की प्रदेश सचिव सरिता नेगी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर नैतिकता आधार पर त्यागपत्र देने चाहिए। अनु जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बीरबल मंडागी ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर कार्य करना होगा। जिला महामंत्री वीर प्रताप सिंह आर्य ने पार्टी की नीतियां बताई।

पटवाल बने उपाध्यक्ष
पौड़ी। जिला कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए बीरोखाल के यशपाल सिंह पटवाल को जिला उपाध्यक्ष, एकेश्वर के बृजमोहन सिंह नेगी को जिला महामंत्री व खिर्सू के विकास सिरोही को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी केशर सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख कोट नवल किशोर, अनूप कंडारी, ख्यात सिंह, गांधी नेगी, आस्कर रावत, तामेश्वर आर्य, केशवानंद आर्य, हुकम सिंह कठैत, रेखा भंडारी, नीलम रावत, संजना गुजराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed