{"_id":"622def804375d6073e0df532","slug":"complete-necessary-work-before-opening-the-doors-of-gangotri-dm-utter-kashi-news-drn40630373","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री के कपाट खुलने से पहले पूरा करें आवश्यक कार्य : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री के कपाट खुलने से पहले पूरा करें आवश्यक कार्य : डीएम
गंगोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित।
- फोटो : UTTER KASHI
Link Copied
आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गंगोत्री धाम पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर पंचायत गंगोत्री के अधिकारियों को धाम में घाटों के किनारे व यात्रा पड़ावों पर साफ-सफाई के साथ पार्किंग में आवश्यक कार्यों को धाम के कपाट खुलने से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रविवार को गंगोत्री धाम पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित ने गंगोत्री धाम के संपर्क मार्गों से बेकार के साइन बोर्डों, पोस्टर, रेत-बजरी को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही गंगोत्री धाम में निर्माणाधीन घाटों पर सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य को त्वरित गति के साथ पूरा करने, सड़क मार्ग केे गड्ढा मुक्त करने, स्नानघाटों पर साफ-साफई के साथ रंग-रोगन करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। डीएम ने यात्रा के मुख्य पड़ावों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, यात्रा से पूर्व मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार पर मंदिर में प्रवेश करने वाले तीर्थयात्रियों का नाम, मोबाइल नंबर रजिस्टर में अंकित करने को कहा। उन्होंने हर्षिल में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।