{"_id":"6735fd66a67db676a90ccdbe","slug":"colourful-programs-were-organized-on-the-foundation-day-of-pm-shri-kirti-inter-college-uttarkashi-news-c-54-1-sdrn1041-109509-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पीएमश्री कीर्ति इंटर कॉलेज के स्थापना दिवस पर रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पीएमश्री कीर्ति इंटर कॉलेज के स्थापना दिवस पर रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
Thu, 14 Nov 2024 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 14 Nov 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय ने 106वां स्थापना दिवस और वार्षिकोत्सव मनाया
उत्तरकाशी। पीएमश्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज ने अपना 106वां स्थापना दिवस और पहला वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व छात्र व गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने विद्यालय में फर्नीचर की व्यवस्था के साथ शताब्दी द्वार निर्माण के लिए पांच लाख की धनराशि देने की घोषणा की।
बृहस्पतिवार को कीर्ति इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित स्थापना दिवस व वार्षिकोत्सव का उद्घाटन गंगोत्री विधायक, मुख्य शिक्षाधिकारी अमित कोठियाल, ब्लाॅक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत व बीईओ हर्षा रावत ने किया। वहीं, विद्यालय प्रबंधन की ओर से आमंत्रित पंडित ने विद्यालय का वर्षफल बनाकर पूजन किया।
बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक चौहान ने विद्यालय की ओर स्थापना दिवस और वार्षिकोत्सव मनाए जाने की परंपरा शुरू करने की सराहना की। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ ही गढ़वाली, कुमाऊंनी, हिमाचली व गुजराती गीतों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
वहीं, विज्ञान, चित्रकला प्रदर्शनी के साथ योग का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व छात्र व डीएफओ उत्तरकाशी वन प्रभाग डीपी बलूनी ने भी अनुभव साझा किए। इस अवसर पर विद्यालय के गौरवशाली इतिहास को लेकर कीर्ति स्मारिका का विमोचन किया गया। प्रधानाचार्य बीएस राणा ने बताया कि विद्यालय की स्थापना टिहरी रियासत के राजा नरेंद्र शाह ने अपने पिता कीर्ति शाह की स्मृति में की थी। यह शहर का एकमात्र विद्यालय है, जो 125 नाली से अधिक भूमि पर फैला हुआ है। इस मौके पर रोटरी क्लब अध्यक्ष अजय पुरी, पूर्व प्रधानाचार्य कुलानंद रतूड़ी, विनोद नौटियाल, हरी सिंह राणा, नागेंद्र थपलियाल, रमेश कुड़ियाल, शिक्षक शैलेंद्र नौटियाल, लोकेंद्र परमार, प्रताप सिंह बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा आदि रहे।