फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Collective efforts necessary for development: Governor

विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : राज्यपाल

Mon, 04 Apr 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Collective efforts necessary for development: Governor
उत्तरकाशी में स्वयं सहायता समूहों से तैयार उत्पादों का निरीक्षण करते राज्यपाल गुरमीत सिंह। - फोटो : UTTER KASHI
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कहा कि जनपद में कृषि, उद्यान, पर्यटन, साहसिक पर्यटन एवं अध्यात्म विकास की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को जमीन पर उतारने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को विशेष कार्य योजना तैयार कर सामूहिक प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने यहां विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। सोमवार को मातली स्थित आईटीबीपी गेस्ट हाउस सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए राज्यपाल ने कहा कि जनपद में कृषि, उद्यान, पर्यटन, एडवेंचर टूरिज्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाये जाने की आवश्यकता बताई। इस दौरान विभिन्न विभागों ने पीपीटी (पावर प्वाइंट प्रजेटेंशन) के माध्यम से जनपद में हो रहे कार्यों की प्रगति एवं चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने गंगोत्री नेशनल पार्क को वन आपदाओं को रोकने तथा सुगंधित पुष्प व पौधों, जड़ी बूटियों के संरक्षण विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेलांग एवं जादुंग के विस्थापितों को उनके मूल गांव में बसाना भारत सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी पुनीत तोमर, उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क रंगनाथ पांडे, एसपी प्रदीप राय, सीएमओ डा. केएस चौहान, एसडीएम मीनाक्षी पटवाल व सीएस चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, सीएचओ रजनीश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीतू फुलारा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें दिया राजभवन आने का न्योता
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को राजभवन आने का भी न्योता दिया। इनमें घराट श्रृंखला के उद्यमी विजयेश्वर प्रसाद डंगवाल, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी एवं घराट के उत्पादों को नवाचार से जोड़ने वाले आईआईटी रुड़की के योगेश पांडे, शोध छात्र राकेश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम स्टे क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले को मिलेंगे सवा लाख
उत्तरकाशी। राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने होम स्टे के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले रैथल निवासी को सवा एक लाख, दो मशरूम काश्तकारों को एक-एक स्कूटर व सेब काश्तकारों को 11-11 हजार की धनराशि देने की बात कही।

सोमवार को राज्यपाल ने जिला मुख्यालय पहुंच कर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उद्यान विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में कार्य कर रहे चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के दीपिका व दीपेंद्र कैंतुुरा को स्कूटी, रैंथल में होम स्टे के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पृथ्वी सिंह को 1 लाख 25 हजार व सेब काश्तकार अंजना, नेहा व पुत्र मोहित को 11-11 हजार की धनराशि देने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed