फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   CM Dhami will inaugurate the Winter Festival today.

Uttarkashi News: विंटर फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे सीएम धामी आज

Tue, 23 Dec 2025 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 23 Dec 2025 04:48 PM IST
विज्ञापन
CM Dhami will inaugurate the Winter Festival today.
मोरी क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगातों की उम्मीद
विज्ञापन

पुरोला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार आज मोरी ब्लॉक के सांकरी पहुंचकर विंटर फेस्टिवल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। सीएम के इस दौरे को लेकर यमुना घाटी के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस अवसर पर पंचगांई पट्टी के लिवाड़ी, फिताड़ी, राला, कास्ला, ओसला, गंगाड व फतेपर्वत क्षेत्र के बदहाल स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति में सुधार आएगा।
पुरोला विधायक दुर्गेश लाल का गृह क्षेत्र होने के कारण ओसला, गंगाड, पवाणी, ढाटमीर सहित पंचगांई और आराकोट पट्टी के अधिकांश गांवों को पहले ही सड़क सुविधाओं की बड़ी सौगात मिल चुकी है लेकिन आज भी सांवणी, सटूडी, सेवा और बरी जैसे गांव सड़क मार्ग से अछूते हैं। क्षेत्रवासियों ने मोरी के स्वास्थ्य केंद्रों और उप केंद्रों में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एएनएम की नियुक्ति, समुचित दवाओं की उपलब्धता व नए स्वास्थ्य भवनों के निर्माण की मांग सीएम से की है।
विज्ञापन

साथ ही नैटवाड़ गांव से धोला–मुसाई खड तक वन भूमि को लोनिवि अथवा पीएमजीएसवाई को हस्तांतरित किए जाने से फतेपर्वत क्षेत्र के धोला, सेवा, बरी, हडवाड़ी, दौणी, मसरी, भीतरी गांवों की सड़क स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। विंटर फेस्टिवल के उद्घाटन से क्षेत्र के देवक्यारा, पुष्टारा, मानीर, बराडसर ताल सहित गुमनाम तालों, बुग्यालों एवं चांगसील बुग्याल तक पहुंचने वाले पर्यटक मार्गों को नई पहचान मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed