फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Citizens going to villages to get vaccinated

टीका लगवाने गांवों में जा रहे नगरवासी

Mon, 17 May 2021 08:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
Citizens going to villages to get vaccinated
जिले के सीमांत उपला टकनौर क्षेत्र में प्रशासन ने 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों का कोविड टीकाकरण कार्य शुरू तो किया, लेकिन बाहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के टीकाकरण के लिए यहां पहुंचने से स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने बाहरी क्षेत्रों से यहां आने वालों को बिना आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखाए गांवों में प्रवेश नहीं देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के लिए पहले सिर्फ जिला मुख्यालय और नौगांव में ही कोविड टीकाकरण किया जा रहा था। इन स्थानों तक पहुंचने के लिए दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

उत्तरकाशी, भटवाड़ी आदि क्षेत्रों के लोग स्लॉट बुक कराकर टीका लगवाने हर्षिल पहुंच रहे हैं। सोमवार को हुई बैठक में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि बाहरी क्षेत्रों से लोगों के यहां पहुंचने से संक्रमण का खतरा है। उन्होंने बिना आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के बाहरी लोगों को गांव में प्रवेश नहीं देने का निर्णय लिया है। साथ ही डीएम को पत्र लिखकर दूरस्थ क्षेत्रों में ऑफ लाइन व्यवस्था के तहत स्थानीय लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था करने की मांग की है। इस मौके पर हर्षिल के प्रधान दिनेश रावत, जसपुर के हरीश सिंह, झाला की सुरजा देवी, बगोरी की सरिता देवी, मुखबा की प्रधान शिवकला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed