{"_id":"3c0081c13b11949d80a1e36c8441f86f","slug":"circulate-the-central-government-schemes-and-achievements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं’
उत्तरकाशी
Updated Fri, 20 Nov 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह शुक्रवार को तीन दिवसीय भ्रमण पर उत्तरकाशी पहुंची। चिन्यालीसौड़ और जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर वह रात्रि विश्राम के लिए हर्षिल पहुंची।
तय कार्यक्रम के अनुसार, सांसद शाह शुक्रवार दोपहर को चिन्यालीसौड़ पहुंची। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी संगठन को मजबूत करने व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। जिला मुख्यालय पर भी उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से मुलाकात की। उनके समक्ष कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री मंडल में उत्तराखंड से प्रतिनिधित्व देने व टिहरी सांसद को मंत्री बनाने की मांग की। इस संबंध में एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, बालशेखर नौटियाल, महावीर एवं जयप्रकाश भट्ट, चार धाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल, लोकेंद्र बिष्ट, विमला नौटियाल, संतोषी सजवाण, पवन नौटियाल, जयवीर चौहान, जगमोहन रावत, सत्ये सिंह राणा आदि अनेक भाजपाई मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सांसद रात्रि विश्राम के लिए हर्षिल चली गईं। वहां वे शनिवार को मुखबा में बीएसएनएल के मोबाइल टावर का उद्घाटन करेंगी।