फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Chinyalisaur's problems will be the main issue in the election

चिन्यालीसौड़ की समस्याएं होंगी चुनाव में मुख्य मुद्दा

Thu, 27 Jan 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Chinyalisaur's problems will be the main issue in the election
यमुनोत्री विधानसभा सीट पर चिन्यालीसौड़ शहर की समस्याएं मुख्य चुनावी मुद्दा होंगी। चिन्यालीसौड़ का बीते पांच वर्षों में काफी विस्तार हुआ, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हैं। सबसे बड़ी समस्या चिन्यालीसौड़ में फायर सर्विस नहीं है।
विज्ञापन

नगर में वर्तमान में करीब पांच हजार मतदाता हैं। यमुनोत्री व गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव होने के कारण यहां सीजन में तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की भी खूब भीड़ रहती है। शहर की सबसे बड़ी समस्या यह कि यहां फायर सर्विस नहीं है। आगजनी की घटना होने पर करीब एक घंटे बाद उत्तरकाशी से फायर का वाहन यहां पहुंचता है। इसके अलावा चिन्यालीसौड़ के सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय को बनाने का प्रस्ताव लंबे समय से शासन में लटका हुआ है। यहां संचालित हो रहे महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय भी नहीं है।
विज्ञापन

- चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। जनप्रतिनिधियों ने इन समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया है। शहर के फायर सर्विस, बांध झील में वाटर स्पोर्ट्स के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। -संजय डोभाल, निर्दलीय प्रत्याशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यहां स्वरोजगार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। साथ सभी संकायों वाले उच्च शैक्षणिक संस्थान की आवश्यकता है। सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय में अपग्रेड किए जाने का प्रस्ताव शासन में लंबित है। इन सब मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। -दीपक बिजल्वाण, कांग्रेस प्रत्याशी यमुनोत्री क्षेत्र।

- यमुुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के तीनों महाविद्यालयों को पीजी कालेज का दर्जा दिलाना प्राथमिकता में रहेगा। चिन्यालीसौड़ अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय कराया जाएगा। प्रयास रहेगा कि विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कालेज की स्थापना की जाए। -केदार सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed