फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Children in the age group of 12 to 14 start getting vaccinated

12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगना शुरू

Wed, 16 Mar 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Children in the age group of 12 to 14 start getting vaccinated
उत्तरकाशी में बालिका को कोविड वैक्सीन लगाते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : UTTER KASHI
जनपद उत्तरकाशी में भी 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। जनपद में इस आयु वर्ग के 11913 बच्चों को टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल, पीएचसी डुंडा व भटवाड़ी में 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। सीएमओ डा. केएस चौहान ने बताया कि जिले में इस आयु वर्ग के कुल 11913 बच्चों को टीका लगाया जाना है। 28 दिन के अंतराल में दोनों डोज लगाई जानी है। जनपद में करीब 12 हजार डोज उपलब्ध हैं। जल्द ही शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर स्कूलों में भी अभियान चलाया जाएगा। अभी टीकाकरण अभियान अस्पतालों में चिकित्सकों की देखरेख में किया गया है। सीएमओ डा. चौहान ने कहा कि जनपद में 60 व इससे अधिक आयुवर्ग के पात्र लोगों को बूस्टर डोज भी लगाई जा रही है। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर विभागीय फ्रंटलाइन वर्करों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित किए जाने वालों में एएनएम रुचि सेमवाल, आशा कार्यकर्ता अनीता व सुनीता शामिल थे।
रुद्रप्रयाग और चमोली में भी बच्चों को लगे टीके
रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिले के 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कुल 8325 बच्चों को कोविड टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में सीएमओ डा. बीके शुक्ला के नेतृत्व में 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत हुई। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के पहले दिन जिले में सात विद्यालयों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। बच्चों को कार्बोवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है, जिसकी दूसरी डोज 28 दिन बाद लाई जाएगी। वहीं गोपेश्वर में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी कुड़ियाल ने सीतापुर कोविड टीकाकरण केंद्र में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed