फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Chief Minister honored Yuvak Mangal Dal

युवक मंगल दल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Wed, 08 Dec 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister honored Yuvak Mangal Dal
देहरादून में आयोजित एक समारोह में युवक मंगल दल को चेक प्रदान करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : UTTER KASHI
विकासखंड नौगांव के ग्राम सभा भाटिया प्रथम के युवक मंगल दल का राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार 2021-22 के लिए चयन हुआ है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित दल को सम्मानित किया।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दल के अध्यक्ष एवं जिला युवा समिति के अध्यक्ष आजाद डिमरी एवं उनके दल के समस्त युवाओं को एक लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडे, युवा कल्याण सचिव एवं निदेशक रावत आदि विभागीय उच्च अधिकारी मौजूद थे। यह सम्मान राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के उद्घाटन के मौके पर दिया गया। आजाद डिमरी ने प्रधान गीता देवी, विकासखंड नौगांव के क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी लोकेंद्र नेगी, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार सहित समस्त अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed