फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   CDO listened to the problems of the people of disaster-affected Dharali village.

Uttarkashi News: सीडीओ ने सुनीं आपदा प्रभावित धराली गांव के लोगों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
CDO listened to the problems of the people of disaster-affected Dharali village.
उत्तरकाशी। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने झाला में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कृषि, उद्यान, जलागम, स्वजल, राजस्व, ग्रामीण निर्माण, वन, ग्राम्य विकास, आजीविका आदि विभागीय अधिकारियों की मौजदूगी में ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

सीडीओ जयभारत ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश में ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आम लोगों की जन समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने धराली में आपदा प्रभावित ग्रामीणों की पुनर्वास, खीर गंगा में मलबा चैनलाइज कार्य, कृषि ऋण माफी आदि जन समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों को कहा कि राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार आपदा संबंधित कार्यों को कारगर और ठोस नीति के तहत समावेशी रूप में जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से बागवानी व कृषि संबंधित कार्यों के लिए 276 आपदा प्रभावित ग्रामीणों को निःशुल्क छोटे कृषि यंत्र दरांती, कुदाल, आरी आदि आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। आजीविका गतिविधियों के तहत आर्थिकी सुदृढ़ करने की जानकारी भी क्षेत्रवासियों को आजीविका ग्रामीण मिशन की ओर से दी गई l
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर परियोजना निदेशक अजय सिंह, तहसीलदार सुरेश सेमवाल, मुख्य उद्यान अधिकारी रजनीश सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एसएल वर्मा, परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय, ग्राम प्रधान अजय नेगी उपस्थित रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed