फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Cause of void and dictatorial strike: Pandey

वाद शून्यता और तानाशाह रवैये को हड़ताल के कारण: पांडे

Sat, 26 Sep 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Cause of void and dictatorial strike: Pandey
उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच द्वारा निकाली जा रही एकता यात्रा के उत्तरकाशी पहुंचने पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस दौरान मंच के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार की संवाद शून्यता, वादाखिलाफी और तानाशाह रवैये को हड़तालों का प्रमुख कारण बताते हुए इस पर जवाबदेही तय करने की मांग की।
विज्ञापन

विकास के लिए जवाबदेही मुद्दे पर उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच द्वारा बीते 30 अगस्त को अल्मोड़ा स्थित गोल्ज्यू देवता मंदिर से एकता यात्रा का शुभारंभ किया गया था। विभिन्न जनपदों से होते हुए यह यात्रा शुक्रवार शाम को उत्तरकाशी पहुंची। यहां हुई सभा को संबोधित करते हुए एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे ने कहा कि उत्तराखंड पर लगा हड़ताल प्रदेश का तमगा हटाने के लिए इसके कारणों की पड़ताल जरूरी है। इस मौके पर उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल राणा , मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के अध्यक्ष अजय रावत, लक्ष्मण मराठा, अनूप पोखिरियाल, रमेश पंवार, हरीश रमोला, कुलदीप गुसाईं, सूर्यकांत नौटियाल, सुनील बिष्ट, भागवत जोशी, जयप्रकाश बिजल्वाण, शंभू प्रसाद भट्ट आदि अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद एकता यात्रा टिहरी जनपद के लिए रवाना हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed