{"_id":"68e5137e8b74557fcd039459","slug":"bus-tyre-falls-off-road-into-ditch-causing-commotion-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-115180-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सड़क से खाई की ओर निकला बस का टायर, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सड़क से खाई की ओर निकला बस का टायर, मची चीख-पुकार
Tue, 07 Oct 2025 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 07 Oct 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी के पास सड़क से बहार निकाल बस का टायर। संवाद
गनीमत रही खाई में गिरने से बची बस, गुजरात, पश्चिम बंगाल व महाराष्ट्र के 30 यात्री थे बस में सवार
गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी-चड़ेथी के बीच सड़क धंसने से मलबे के ऊपर हो रही है आवाजाही
भटवाड़ी। गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी एक बस का टायर भटवाड़ी और चड़ेथी के बीच सड़क से बाहर खाई की ओर निकल गया। घटना की भनक लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस खाई में गिरने से बच गई। बरसात में सड़क धंसने से आवाजाही अभी भी मलबे के ऊपर से हो रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों व पुलिस ने यात्रियों को नीचे उतारकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और खाई की ओर लटकी बस को बाहर निकाला।
मंगलवार दोपहर में गुजरात, पश्चिम बंगाल व महाराष्ट्र के करीब 30 यात्रियों से भरी बस गंगोत्री धाम जा रही थी। भटवाड़ी और चड़ेथी के बीच गंगोत्री हाईवे पर मलबे से पटी सड़क पर बस के आगे का टायर खाई की ओर बाहर निकल गया। यह देख यात्रियाें में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस खाई में गिरने से बच गई।
सूचना पर एसआई निखिल देव चौधरी मयफोर्स मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उसके बाद खाई की ओर लटकी बस को एक डंपर की मदद से बाहर निकाला। हाईवे भटवाड़ी और चड़ेती के बीच खतरनाक बना हुआ है। बरसात में तो पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण यहां पर तीन से चार दिन तक आवाजाही बंद हो गई थी। बीआरओ ने यहां पर मिट्टी बिछाकर आवाजाही सुचारू करवाई है।