फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Build main gate with boundary wall

चहारदीवार के साथ मुख्य द्वार का करें निर्माण

Sat, 03 Jul 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Build main gate with boundary wall
संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. पीके पाठक व रुसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) के उपनिदेशक डा. आनंद उनियाल ने यूपी निर्माण निगम द्वारा बनाए गए राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट के भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को भवनों की चहारदीवारी के साथ मुख्य द्वार का निर्माण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्राचार्य डा. एके तिवारी ने संयुक्त निदेशक के समक्ष लैब से संबंधित कमियों को दूर करने, कुछ भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई लंबित होने और यहां से अन्यत्र संबद्ध शिक्षकों को वापस भेजने की मांग रखी, जिस पर संयुक्त निदेशक ने कार्रवाई का भरोसा दिया। निरीक्षण टीम के साथ उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के सहायक अभियंता मनमोहन सिंह रौथाण, सहायक अभियंता सतीश कुमार एवं लोनिवि बड़कोट में सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे। इस मौके पर ब्रह्मखाल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरएस असवाल, डा. पुष्पांजलि आर्य, डा. एस मेहरा, डा. बीपी बहुगुणा, डा. युवराज शर्मा, डा. विजय बहुगुणा, डा. जगदीश रस्तोगी, डा. बीएल थपलियाल, डा. विनय शर्मा, डा. दिनेश शाह, डा. डीपी गैरोला, राकेश रमोला, राहुल राणा, अखिलेश नेगी, पूनम, शीतल, उपेंद्र रावत, दीपक जयाड़ा, सुनील आर्य, दीपेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed