फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   BSNL's mobile tower becomes a showpiece in Siri village

Uttarkashi News: सिरी गांव में शोपीस बना बीएसएनएल का मोबाइल टावर

Fri, 07 Mar 2025 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 07 Mar 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
BSNL's mobile tower becomes a showpiece in Siri village
समस्या जल्द हल नहीं करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। डुंडा ब्लॉक सिरी गांव में लगा बीएसएनएल का मोबाइल टावर अभी तक चालू नहीं हो पाया। वहीं ग्रामसभा सटियालीधार में टावर चालू तो हुआ पर रेंज कम होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बीएसएनएल की सेवाएं जल्द ही शुरू करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर जिलाधिकारी कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी।
प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना और हिंदू पर्सनल बोर्ड के जिला अध्यक्ष नितिन नौटियाल ने बताया कि गाजणा क्षेत्र के सिरी गांव में भारत संचार निगम ने मोबाइल टावर लगाए थे, जिससे गाजणा क्षेत्र के कई ग्रामीणों का लाभ मिलना था। कहा कि अन्य कंपनियों के मोबाइल टावर भी क्षेत्र में काम नहीं करते हैं, जिससे वो मोबाइल सेवाओं का सही लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सटियालीधार गांव में लगा बीएसएनएल का टावर कुछ दिन तक सही चला, लेकिन अब वे भी उचित सुविधा नहीं दे रहा है। जिससे बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। साथ ही ग्रामीण अपने परिचित से बात भी नहीं कर पा रहे हैं। कहा कि कई बार बीएसएनएल के उच्चाधिकारी को लिखित और मौखिक भी अवगत करवा दिया गया, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर जल्द ही मोबाइल टावर चालू करने की मांग की। कहा कि यदि जल्द टावर चालू नहीं किया गया, तो वह डीएम कार्यालय में धरना देने को मजबूर होंगे। इस मौके पर फूल सिंह रावत, जीत राणा, जगेंद्र राणा, दिनेश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed