फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bolero fell into a ditch on Yamunotri Highway, three killed

यमुनोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बोलेरो, तीन की मौत

Fri, 27 May 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Bolero fell into a ditch on Yamunotri Highway, three killed
बृहस्पतिवार रात यमुनोत्री हाईवे पर बैक करते समय बोलेरो वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए। सभी तीर्थयात्री महाराष्ट्र के थे और यमुनोत्री धाम से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि अन्य वाहन को पास देने के लिए चालक गाड़ी को बैक कर रहा था और इसी दौरान खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढे़ नौ बजे यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी-डबरकोट के समीप हुई। वाहन में दो बच्चों सहित 13 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि हादसे में एक महिला समेत तीन तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। 10 तीर्थयात्री घायल हुए हैं। खाई से निकालकर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया, जहां से सभी को रेफर कर दिया गया है। सीओ ने बताया कि तीर्थयात्रियों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में रखा गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने पर शव उन्हें सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मरने वालों में वाहन चालक पूरन नाथ पुत्र भोपाल नाथ निवासी अंधेरी ईस्ट, मुंबई, जयश्री (23) पुत्री अनिल कोसरे निवासी भंडारा महाराष्ट्र, अशोक शैंडे (40) पुत्र महादेवराव निवासी नागपुर महाराष्ट्र शामिल हैं। घायल होने वालों में बालकृष्ण जीटू (41), अमू (4) पुत्री अशोक शैंडे, रचना (38) पत्नी अशोक शैैंडे, दिनेश वडईक (35), कृषिता (15) पुत्री अशोक शैंडे, मोनिका (24) पत्नी बालकृष्ण कोसरे, कोषी (10) पुत्री प्रशांत दोरवे, लक्ष्मी पत्नी बालकृष्ण, प्रेरणा (08) पुत्री प्रशांत व प्रमोद चौबकर (52) पुत्र तुलसीराम सभी निवासी महाराष्ट्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन को मिला था ग्रीन कार्ड
दुर्घटनाग्रस्त वाहन को ग्रीन कार्ड मिला था। उक्त वाहन के सभी कागज पूरे थे। वाहन चालक सहित 10 सवारियों के लिए स्वीकृत था। जबकि, इसमें 13 लोग सवार थे। हालांकि इनमें 4 बच्चे थे और इनमें तीन की उम्र 10 वर्ष से कम थी। इसलिए पुलिस ओवर लोडिंग व ओवर स्पीड को दुर्घटना का कारण नहीं मान रही है। पुलिस का कहना है कि बैक करते हुए अचानक हादसा हुआ है।

10 बजे के बाद वाहनों पर है प्रतिबंध
पहाड़ी क्षेत्रों में 10 बजे बाद वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध है। पुलिस का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान वाहनों की संख्या अधिक होने से कई बार तीर्थयात्री घंटों जाम में फंस रहे हैं। ऐसे में तीर्थयात्री देर रात तक सफर कर रहे हैं। यात्रियों को बीच रास्ते में नहीं रोका जा सकता। इसलिए कई बार यात्री वाहन 10 बजे बाद ही आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed