फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Board exams were awarded meritorious students

बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र किए गए सम्मानित

Thu, 28 Jan 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 28 Jan 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती पाटा, संग्राली एवं बग्यालगांव में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए की गई पहल अन्य गांवों के लिए भी अनुकरणीय है।
विज्ञापन


 गांव के सरकारी हाईस्कूल में बोर्ड परीक्षा में प्रथम तीन स्थान पाने वाली छात्राओं को नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाता है।


संग्राली गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक प्रद्युमन नौटियाल ने वर्ष 2013 में पाटा, संग्राली एवं बग्यालगांव में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए पं. रामशरण बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना शुरू की।

इसके तहत हाईस्कूल पाटा में हर साल बोर्ड परीक्षा में प्रथम तीन स्थान पाने वाली छात्राओं को क्रमश: 3100, 1500 और 800 रुपये नकद पारितोषिक के साथ सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन


इस बार बोर्ड परीक्षा में संग्राली गांव की नीमा ने प्रथम, अमृता भट्ट ने द्वितीय तथा बग्याल गांव की तारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर पाटा की प्रधान राजेंद्री देवी, पीटीए अध्यक्ष परमानंद भट्ट, जगदीश प्रसाद नौटियाल, डा. अरविंद नौटियाल, प्रधानाचार्य राजेंद्रपाल परमार, परमानंद नौटियाल, संजय राणा, हकीमुद्दीन खान, विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed