{"_id":"6a54e264e5e6eba37d00ce16","slug":"blacktopping-work-on-the-bonga-bhailuda-motor-road-stalled-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121087-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बोंगा-भैलूड़ा मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बोंगा-भैलूड़ा मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य लटका
Mon, 13 Jul 2026 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर लगाया लापरवाही का आरो
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय के समीप बोंगा-भैलूड़ा मोटरमार्ग पर आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य शुरू किया गया था लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का काम लंबे समय से बंद पड़ा है। इससे सड़क की स्थिति और खराब हो गई है।
लदाड़ी से बोंगा-भैलूड़ा तक करीब पांच किमी लंबे मोटर मार्ग के चौड़ीकरण और डामरीकरण के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग चार करोड़ की लागत से कार्य प्रस्तावित है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने सड़क निर्माण का काम शुरू तो किया लेकिन लंबे समय से कार्य बंद पड़ा है।
अधूरे निर्माण के कारण मार्ग पर आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर फैली निर्माण सामग्री, गड्ढे और खराब सतह के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण रविंद्र सिंह राणा, जयेंद्र सिंह महर, गोविंद सिंह नेगी और पारेश्वर बिजल्वाण ने विभाग से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों का कहना है कि बरसात के कारण सड़क निर्माण कार्य फिलहाल रोकना पड़ा है। मौसम सामान्य होते ही काम दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता हरीश बिजल्वाण ने बताया कि मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शेष है जिसे बरसात समाप्त होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।