फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bird watching camp Youngsters know the world of birds

बर्ड वांचिंग कैंप में युवाओं ने जाना पक्षियों का संसार

Fri, 12 Mar 2021 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Bird watching camp Youngsters know the world of birds
बर्ड वाचिंग कैंप में प्रतिभागियों के साथ वन विभाग के अधिकारी। - फोटो : UTTER KASHI
हर्षिल घाटी में शुक्रवार को युवाओं ने पक्षियों के संसार को देखा व जाना। यहां सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत आयोजित बर्ड वॉचिंग कैंप ने युवाओं को बर्ड वॉचर के तौर पर करियर विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित करेगा। कैंप में हर्षिल सहित 14 गांवों के चयनित प्रतिभागियों को बर्ड वांचिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

बर्ड वॉचर कैंप का उद्देश्य हर्षिल क्षेत्र की जैव विविधता के संरक्षण व संवर्द्धन के साथ पर्यटकों को आकर्षित करना है। प्रभागीय वनाधिकारी दीप चंद्र आर्य ने कहा कि हर्षिल घाटी में बर्ड वॉचिंग कैंप का यह पहला आयोजन है, जिसमें विषय विशेषज्ञ चयनित प्रतिभागियों को चिड़ियों के साथ उनके संसार से रूबरू करवाएंगे। इससे घाटी की जैव विविधता का डॉक्यूमेंटेशन भी होगा। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रतिभागी पर्यटकों को भी इसका अनुभव दे सकेंगे। वन संरक्षक भागीरथी वृत्त डा.धीरज पांडे ने कहा कि हर्षिल घाटी में बर्ड वांचिंग की असीम संभावनाएं हैं। कैंप के माध्यम से ग्रामीणों की आजीविका में वृद्धि होगी। इस कैंप में जैव विविधता समिति, वन पंचायत, ग्राम पंचायत के सदस्य भी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर भारतीय वन्य जीव संस्थान से केशर सिंह, शुवेंदु दास, अर्नब, रेंज अधिकारी प्रताप पंवार, पूजा बिष्ट, सिक्योर हिमालय के परियोजना सहायक उम्मेद धाकड़ आदि के साथ कई प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed