{"_id":"6c0f86ca85acc6bede9aaf61f8ebcc52","slug":"bhajpai-strike-in-purola","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों का पुरोला में चक्काजाम, बंद रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों का पुरोला में चक्काजाम, बंद रहा बाजार
अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Mon, 07 Oct 2013 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्चना जैन हत्याकांड का अभी तक खुलासा न होने से गुस्साए भाजपाइयों ने पुरोला में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। समर्थन में उतरे व्यापारियों ने भी बाजार बंद रखा। उन्होंने मामले की जांच कोतवाल जेपी कुकरेती से कराने की मांग की।
विज्ञापन
बीते 14 सितंबर को पुरोला बाजार स्थित घर में अधिवक्ता अनिल जैन की पत्नी अर्चना की दिन दहाड़े हत्या हो गई थी। एक माह होने को है, लेकिन अभी तक पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई।
विज्ञापन
इससे गुस्साए भाजपाइयों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी के पास चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने इस मामले की जांच कोतवाल उत्तरकाशी जेपी कुकरेती को सौंपने की मांग की। साथ ही एक हफ्ते के भीतर मामले का खुलासा न होने पर 14 अक्तूबर से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
आंदोलन में व्यापारियों ने भी साथ दिया और सोमवार को पुरोला बाजार बंद रखा। धरना प्रदर्शन करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष आनंदी राणा, मंडल अध्यक्ष बलवीर नेगी, पृथ्वीराज कपूर, राजपाल पंवार, राजेंद्र गैरोला, त्रिभुवन राणा, बलदेव रावत, नवीन गैरोला, चरण शाह, सुनील आनंद, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष उपेंद्र असवाल आदि शामिल थे।