{"_id":"692443ce00f0e611a909ebfa","slug":"bear-attacks-cow-in-kyaark-village-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-116208-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: क्यार्क गांव में भालू ने गाय पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: क्यार्क गांव में भालू ने गाय पर किया हमला
Mon, 24 Nov 2025 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 24 Nov 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यार्क गांव में भालू ने गाय पर किया हमला
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के क्यार्क गांव में भालू ने गोशाला की छत तोड़कर अंदर बंधी गाय पर हमला कर उसे मार डाला, जबकि दो बैलों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई न होने पर वे आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने बताया, क्यार्क समेत भटवाड़ी क्षेत्र के कई गांवों में भालू इंसानों और पालतू जानवरों पर लगातार हमले कर रहा है। सोमवार रात भालू ने राजेंद्र सिंह की गोशाला की छत तोड़ी और अंदर घुसकर गाय को मार डाला। इसके बाद सिवेंद्र सिंह और विजयपाल राणा के दो बैलों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की त्वरित कार्रवाई करने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। संवाद